सक्ती

प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन

सक्ती –  प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है। और ठंड का असर हर दिन गहराता  जा रहा है पूरे प्रदेश में अब ठंड का असर दिखने लगा है । सकती में भी तापमान तेजी से गिर रहा है, और ठंड का असर हर दिन गहराता जा रहा है। हवा में नमी बढ़ने से रात का पारा स्थिर रहने और दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं की वर्तमान गति 2 किमी प्रति घंटे है, लेकिन अगले सप्ताह तक इसमें तेजी आने की संभावना है, जिससे ठंड का अहसास और अधिक हो सकता है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी…
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसके विपरीत, दक्षिण से नमीयुक्त हवाओं का आगमन भी शुरू हो चुका है। इस मिश्रित स्थिति के कारण अगले 48 घंटों तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
ठंड के बढ़ने की संभावना….
मौसम के इस रुख को देखते हुए अगले सप्ताह तक ठंड में और इजाफा हो सकता है। सर्द हवाओं की गति तेज होने से प्रदेशभर में ठंड का असर और बढ़ेगा। विशेषज्ञों ने ठंड से बचने के उपाय अपनाने की सलाह दी है।