सक्ती

लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए भारत जोडो यात्रा –गिरधर जायसवाल


सकती – भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को तोड़ने का काम रही है देश मे अराजकता का माहौल हैं उक्त विचार अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में नगर के वार्ड नं1 से प्रारंभ पद यात्रा के अवसर पर जिला कॉग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त प्रभारी वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कही शहर कॉग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने कहा कि देशवासियों को एक सूत्र में बांधने के लिये राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोडो पद यात्रा से लोगों को जागरूक किया जा हैं भाई महबूब ने कहा कि सामाजिक सदभाव के यह पद यात्रा जरूरी है वरिष्ठ पार्षद चांदनी सहिस ने कहा कि देश को बांटने की कोशिश की जा रही हैं इसलिए लोगों को जोड़ना होगा पार्षद रामसजीवन देवांगन ने कहा कि देश के अंदर नफरत का बीज बोया जा रहा है एकता के राहुल गांधी के भारत जोडो यात्रा से आपसी भाई चारा बढ़ेगा पिंटू ठाकुर ने कहा कि आपसी प्रेम के लिए देश को एक सूत्र में रखना जरुरी हैं वरिष्ठ कॉग्रेसी लाला सोनी जनपद सदस्य अशोक यादव लव सोनी ने कहा एकता का संदेश आम लोगों तक आवश्यक हैं इस अवसर पर दादु जायसवाल भाई महबूब गिरधर जायसवाल लाला सोनी चांदनी सहिस अशोक यादव रामसजीवन देवांगन लव सोनी के अलावा जाहिर खान सत्यम कसेर रामकिसन दीनबंधु देवनारायण मनहरण अर्जुन सागर शिव रोहित उचित राम सरवन अशोक बाई चैन बाई रामकुंवर शोभा बाई लक्मिन चंद्रलेखा टीजकुँवर नगीना बाई रामेश्वरी बाई संतोषी प्रताप सिंह अनुराग दिनेश बुतलू यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने भारत जोडो पद यात्रा में शामिल हुए