सक्ती

घिवरा धान खरीदी केन्द्र में अफरा-तफरी, कंप्यूटर ऑपरेटर के गायब रहने से किसान परेशान

घिवरा धान खरीदी केन्द्र में अफरा-तफरी, कंप्यूटर ऑपरेटर के गायब रहने से किसान परेशान kshititech

बिर्रा – घिवरा धान खरीदी केंद्र में अफरा-तफरी मची हुई है। कंप्यूटर ऑपरेटर के गायब रहने से किसान परेशान है।  सेवा सहकारी समिति घिवरा में धान बेचने पहुंचे किसानों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।  किसानों की पूरी दिनभर की मशक्कत के बावजूद धान खरीदी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। क्योंकि धान खरीदी केंद्र में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर नदारत है। ऑपरेटर के न होने से टोकन जारी नहीं हो पा रहे हैं। इसके बावजूद तौल प्रक्रिया बाधित है और किसान परेशान हो रहे हैं।
गौरतलब है कि सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित घिवरा पंजीयन क्रमांक 881 में धान खरीदी अर्थात बोहनी के दो दिन बाद भी खरीदी प्रभारी अपने करीबी नेताओं को बुलाकर धान खरीदी का दोबारा शुभारंभ कराया है।  संस्था प्रबंधक एवं धान खरीदी प्रभारी जगदीश प्रसाद कश्यप आजकल सुर्खियों में है । इसके बावजूद भी धान खरीदी केंद्र घिवरा से कंप्यूटर ऑपरेटर के गायब रहने से किसान परेशान है।  सेवा सहकारी समिति घिवरा में धान बेचने पहुंचे किसानों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।  किसानों की पूरी दिनभर की मशक्कत के बावजूद धान खरीदी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। क्योंकि धान खरीदी केंद्र में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर नदारत है। ऑपरेटर के न होने से टोकन जारी नहीं हो पा रहे हैं। इसके बावजूद तौल प्रक्रिया बाधित है और किसान परेशान हो रहे हैं। हालत यह है कि किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन समिति के जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। सिस्टम ठप होने के बावजूद कोई भी अधिकारी समाधान के लिए आगे नहीं आ रहा है। जिससे धान खरीदी की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसानों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन धान खरीदी केंद्र घिवरा में कंप्यूटर ऑपरेटर के नहीं रहने से किसानों को धान बेचने के लिए बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के किसानों ने कलेक्टर महोदय से यहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करने की मांग किए हैं।