सक्ती

संत कबीर के प्राकट्य दिवस पर गबेल समाज ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा

शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत

रक्त दान का आयोजन किया गया जिसके तहत गबेल समाज के 41 युवा साथियों अपना रक्त दान करके जरूरत मंद व्यक्तियों के लिए 41 यूनिट रक्त दान किया

संत कबीर के प्राकट्य दिवस पर गबेल समाज ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा kshititech

सक्ती –  संत कबीर जी के प्राकट्य दिवस पर गबेल समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, शोभायात्रा में सकती जिला अंतर्गत ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्र से समाज के बंधुओ ने अपने परिवार सहित आयोजन में भाग लिया , इस अवसर पर शोभायात्रा का अन्य समाज के लोगों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया, और संत कबीर जी के प्राकट्य दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी, गबेल समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन करवाया गया । सुंदर रथ में कबीर दास जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई , समाज द्वारा श्वेत रंग के ध्वज के साथ गबेल समाज अपने परिवार उत्साह पूर्वक भाग लिया ।
संत गुरु कबीर साहब के प्राकट्य दिवस के अवसर पर सक्ती के गबेल युवा संगठन द्वारा पुलिस ग्राउंड सक्ती से शोभा यात्रा निकाल क राममंदिर कचहरी चौक से कालेज रोड होते हुए पुलिस ग्राउंड पहुचकर कबीर जयंती का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही रक्त दान का आयोजन भी किया गया जिसके तहत गबेल समाज के 41 युवा साथियों अपना रक्त दान करके जरूरत मंद व्यक्तियों के लिए 41 यूनिट रक्त दान करके एक मिसाल कायम किया। शोभायात्रा में पशु चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार गबल, जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, एडवांस क्लिनिक के संचालक डॉ अरविंद गबेल, नितेश गबेल, युवा संगठन से राकेश गबेल ने भी रक्त दान करके समाज के युवाओं को प्रेरणा देकर रक्त दान महादान की ओर युवा साथियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर गबेल समाज के महिला पुरुष सहित जिले के के हजारों लोगों ने शोभायात्रा में अपने परिवार सहित हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।