सक्ती

उप डाकघर सक्ती में हो रही है ग्राहकों को परेशानिया

उप डाकघर सक्ती में हो रही है ग्राहकों को परेशानिया kshititech

सक्ती ‌। सक्ती जिले में शहर के मध्य हटरी चौक में स्थित उप डाकघर में आए दिन ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, डाकघर का प्रिंटर खराब हो गया है जिसके वजह से ग्राहकों को अपने पासबुक में अपने लेनदेन संबंधी जानकारियां को देखने में दिक्कत हो रही है पासबुक में प्रिंट नहीं किया जा रहा है, केवल समय दे दिया जाता है लेकिन हो नहीं पता है। इस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहने पर कोई सुधार नहीं किया जा रहा है केवल कहते हैं कि हमने अपने अपने उच्च कार्यालय में जानकारी दे दी है। सक्ती जिले का यह मुख्य उप डाकघर है और यहां का हाल ऐसा है तो बाकी जगह का कैसा होगा इस पर लोगों ने प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग की है।

वर्जन 

प्रिंटर खराब होने की जानकारी हमने संभागीय कार्यालय बिलासपुर को दे दी है। 

बिहारी लाल गोड़, पोस्ट मास्टर, उप डाकघर सक्ती