सक्ती

न्याय पद यात्रा में पहुंचे कॉग्रेस जन

सक्ती – गुरुघासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम से प्रदेश कॉग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदयात्रा में शामिल होने सक्ती के कॉग्रेस जन पहुचे । छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध एवं निर्दोषों पर हो रही गलत कार्यवाही पुलिस अभिरक्षा में हुए मौत को लेकर न्याय यात्रा 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होने वाली पड़ यात्रा के शुरुआती पर जिले के कॉग्रेस जन विधायक गण जिला कॉग्रेस ब्लाक कॉग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमे प्रमुख रूप से जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल गुलज़ार सिंह साधेश्वर गवेल रश्मि गवेल कुसुमलता अजगले अलका जायसवाल विजय सूर्यवंशी महबूब खान नरेश गेवाडीन कन्हैया कवर दिगम्बर चौबे रूपनारायण साहू गिरधर जायसवाल पिंटू ठाकुर अमित राठौर राजीव जायसवाल भूरू अग्रवाल धनेश्वर जायसवाल घसिया राम महंत रविन्द्र शर्मा राइस किंग खूंटे प्यारे लाल पटेल बंशी खांडे उगेन्द अग्रवालसहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिए जिसमे से कई लगातार पदयात्रा में साथ रहेंगे शेष गांधी जयंती 2 अक्टूबर को समापन अवसर पर रायपुर पहुँचेंगे प्रदेश भर से कॉग्रेस के नेता विधायक पूर्व विधायक पूर्व मंत्रियों की भारी भीड़ रही पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रतिपक्ष के नेता डॉ चरण दास महन्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्वउप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव नेतृत्व कर रहे थे।