सक्ती

भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में सक्ती से शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में सक्ती से शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता kshititech
भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में सक्ती से शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता kshititech
भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में सक्ती से शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता kshititech

सक्ती ‌। “दम है कितना दमन में तेरे, देखा है और देखेंगे , “भूपेश तेरी जेल कचहरी देखा है और देखेंगे,जैसे गगनचुंबी नारों के साथ छत्तीसगढ़ शासन में बैठे भूपेश बघेल की दमनकारी नीतियों के खिलाफ, बेरोजगार युवाओं के हक में भारतीय जनता युवा मोर्चा का बड़ा आंदोलन कल राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ । जिसमें भाग लेने हेतु प्रदेशभर से लाखों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजधानी कुच किए ,जहां सक्ती नगर मंडल भाजपा से मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, नगर मंडल महामंत्री राम नरेश यादव, महामंत्री अमन डालमिया, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेम पटेल के नेतृत्व में पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, चेतन साहू ,प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा सदस्य सिद्धेश्वरी सिंह, युवा मोर्चा नेता चिराग अग्रवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रंजन सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गवेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र रात्रे, पूर्व पार्षद मनोज सोनी, उदय वर्मा ,जिला महामंत्री कन्हैया गोयल ,दादू केंवट,के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “हल्ला बोल” कार्यक्रम में सहभागिता की‌।


जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी ने अपने लाखों कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम रायपुर के सामने भूपेश की सभी मोर्चों में फेल सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए “विशाल आमसभा धरना प्रदर्शन” किया।

जिसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर रुख करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया और मुख्यमंत्री के बंगले में भाजपा का झंडा लहराने में सफल हुए । इस पूरे कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने अपनी पूरी प्रशासनिक ताकत झोंकते हुए पूरे राजधानी को बैरिकेट्स से सील किया और कंटेनरओं का उपयोग सड़कों को जाम करने ने किया और अपना हक मांगने आये प्रदेश के विभिन्न कोने-कोने से आए हुए लोगों पर लाठीचार्ज कर गिरफ्तारियां की गई ‌।


इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम भाजपा नेताओं ने पार्टी मंच से कार्यकर्ताओं को 2023 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल को गद्दी से उतारने का आह्वान करते हुए युवाओं के हक में जन घोषणा पत्र के अनुरूप 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता और लाखों युवाओं को नौकरी देने के गंगाजल लेकर कसम खाने के वादे की याद दिलाई और आज पौने 4 साल बीत जाने पर भी एक भी घोषणा पर अमल नहीं करने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया‌।


इस अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भूपेश बघेल के द्वारा CM शब्द की परिभाषा को बदलने का हवाला देते हुए उसे चीफ मिनिस्टर नहीं सोनिया और राहुल गांधी का कलेक्शन मास्टर करार दिया‌।


इतने बड़े युवा मोर्चा के सफल आंदोलन में अपने सैकड़ों कार्यकर्ता साथियों के साथ रायपुर में शामिल होकर आए भाजपा नगर मंडल सक्ती के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है और अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता भूपेश सरकार की नाकामी से त्रस्त होकर उसे गद्दी से उतार फेंके की और एक बार पुनः प्रदेश में सुशासन स्थापित होगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।