कोटेतरा में बंदर की मौत से शोक में डूबे ग्रामवासी, धार्मिक रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

जैजैपुर – सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंत र्गत कोटेतरा गांव में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। 4 अक्टूबर को गांव में एक बंदर कहीं से घायल होकर गांव पहुंचा था जैसे ही गांव की मुखिया सुनीता रमेश साहू को खबर मिली तो मौके में पहुँच कर घायल बन्दर की इलाज डॉक्टरों से कराया गया लेकिन इलाज से सुधार नही आया और अंततः बंदर की मौत हो गई। गांव के गुड़ी चौक में बंदर की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। यह खबर सुनकर गांवभर में शोक की लहर दौड़ गई। लोग दुखी हो गए और माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। बंदर को माना परिवार का सदस्य गांववालों ने इस बंदर को केवल जानवर न मानते हुए उसे परिवार का सदस्य माना। उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया। अंतिम यात्रा के समय गांव का माहौल वैसा ही था जैसा किसी अपने के निधन पर होता है। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने तरीके से दुख जताया और बंदर को श्रद्धांजलि दी।


