सक्ती

ब्रम्हाकुमारिज ने पवित्र श्रावण मास में महाआरती का किया आयोजन

हम सभी परम पिता परमात्मा के पवित्र संतान हैं इसलिए भाईचारा के भाव के साथ सबके खुशी का पहल करें

सक्ती – आज ब्रह्मा कुमारीज द्वारा अग्रसेन भवन में पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिव पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भाई बहन उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ की दिव्य महाआरती की गई इन पलों में उपस्थित ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने शिव बाबा और श्रावण सोमवार के महत्व को समझाते हुए कहा कि आज हम अपने समस्त बुराइयों को बाबा को अर्पित कर दें तो निश्चित ही हमारा जीवन सद्मार्ग की ओर प्रशस्त हो जीवन में खुशियां ही खुशियां मिलेगी।इस अवसर पर उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि हम सब पवित्र आत्माएं परमपिता परमात्मा परमेश्वर की संतान है फिर हमारे बीच द्वेष, ईर्ष्या जलन का कोई औचित्य ही नहीं है इसलिए हम सब भाईचारे की भाव से परस्पर प्रेम_स्नेह के साथ जीवन में एक दूसरे की मदद करें तो निश्चित ही सारा जग खुशहाली समृद्धि से भरपूर हो जाएगा।
डा राठिया ने ब्रम्हाकुमारिज सेंटर के गतिविधि, लक्ष्य का परिचय देते हुए कहा कि हम कलयुग के संक्रमण काल से गुजर रहे हैं जहां राजयोग ही हमारे मुक्ति का मार्ग है तो वहीं
ब्रम्हाकुमारी आरती बहन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी राजयोग मेडिटेशन का लाभ उठाकर जीवन में खुशियां लाएं तो वहीं
बी के रोहित ने शिव बाबा से अपने रिश्तों की चर्चा करते हुए जीवन में खुशियां पाने का रहस्य बताया। समारोह का संचालन बी के शिव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम मारवाड़ी महिला समिति की बहनें काफी संख्या में उपस्थित रह कर आगे भी ब्रम्हाकुमारीज के आयोजनों में सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।