सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 60 वें महाआरती में पंडित अजय शर्मा हुए शामिल

सक्ती – श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 60 वें महाआरती पंडित अजय शर्मा (जलपुर) शामिल होकर हनुमान लला को इक्यावन दीपों की महाआरती समर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव ने आरती एवम् पूजन संपन्न कराया तो वहीं पप्पू खर्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा फोटोग्राफी सोनू देवांगन ने किया।पश्चात महाआरती में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पंडित अजय शर्मा ने कहा कि महाआरती में हनुमत कृपा से शामिल होकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं तथा कामना है कि हनुमत कृपा हम सब पर बनी रहें, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती का सनातन संस्कृति संरक्षण
में महत्वपूर्ण योगदान है जिसके लिए श्री सिद्ध हनुमान परिवार साधुवाद का पात्र है।
प्रातः श्रृंगार अनुराग जायसवाल तथा शाम का श्रृंगार अमीरचंद अग्रवाल, भोग प्रसाद यातायात थाना सक्ती , छाया देवांगन पप्पू खर्रा ने चढ़ाया गया।
सिंदुराभिषेक  रामगोपाल देवांगन,सावित्री यादव, परमानंद महाराणा तथा सुंदर काण्ड पाठ तरुण खर्रा, कु वेदिका पांडे,श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, गीतेश पांडे, गिरधर जायसवाल, प्रथम शर्मा के द्वारा कराई गईं तो वहीं आयोजन को सफल बनाने में  गिरधर पटेल, महेंद्र गबेल,सोनू देवांगन,संतोष  देवांगन, अरविंद देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, पप्पू खर्रा,दिनेश साहू, संजय तंबोली, मोनू साहू आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
गौरतलब है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 60वें महाआरती में लोग भारी संख्या में शामिल होकर महाआरती के साथ हनुमान चालीसा का शांतिपूर्ण पाठ किया तो वहीं श्री सिद्ध हनुमान परिवार की संध्या, लिली, सुनीता, मनीषा, सीता, शकुंतला आदि बहन दीप प्रज्जवलन में शामिल हुए।