इंसाफ के लिए दरदर भटक रही है हिन्दू सेवक की धर्मपत्नी

आइये जानें क्या है मामला
सक्ती – शान्ति बाई चन्द्रा पति स्व.लक्ष्मण सिंह चन्द्रा ग्राम पिहरीद तहसील मालखरौदा जिला सक्ती के वर्षो पुराने समस्त दस्तावेज आधार कार्ड मतदाता परिचय पत्र पेन कार्ड राशनकार्ड वसीयत तथा शपथ पत्र में सुस्पष्ट शान्ति बाई पति लक्ष्मण सिंह चन्द्रा पिता वेद राम चन्द्रा ग्राम पिहरीद अंकित होने के बावजूद फर्जी शिकायत को आधार मानकर बिना जांचे परखें सक्ती के कलेक्टर द्वारा सम्मान निधि रोक कर लोकतंत्र सेनानी परिवार को अपमानित किया जाना समझ से परे है, 21 जून तक शान्ति बाई धर्मपत्नी स्व. लक्ष्मण सिंह चन्द्रा पिहरीद के सम्मान निधि भुगतान पर कलेक्टर द्वारा लगाया गया रोक नहीं हटाया गया तो 26 जून 2024 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आयोजित मीसाबंदियो के कार्यक्रम में कलेक्टर के तुगलकी फरमान के विरुद्ध शिकायत किये जाने का निर्णय लोकतंत्र सेनानी के संगठन ने आज लिया है|
जिन्दगी भर बिना रुके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय किसान संघ लोकतंत्र सेनानी संघ ( मीसाबंदियो का संगठन) श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में कार सेवा विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर विश्व हिन्दू परिषद सहित हिन्दू संगठन के अगुवाई की उसकी धर्मपत्नी इंसाफ के लिए दरदर भटक रही है।