जांजगीर चांपा

पुलिस स्मृति दिवस: जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा ‌। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज खोखरा स्थित पुलिस ग्राऊंड परिसर में अमर जवान स्मारक पर सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकान्ता राठौर, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढे़वाल, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पुलिस के कई जवान उपस्थित थे।