सक्ती

स्पोर्ट्स के क्षेत्र में सक्ती के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के बच्चे लहरा रहे परचम- स्टेट

नेशनल लेवल पर कर चुके हैं विद्यालय को गौरवन्नित, अंडर- 17 टेनिस बॉल कंपटीशन में हुआ छात्राओं का चयन

सक्ती – सक्ती शहर के कंचनपुर में स्थित CBSE वाले जिंदल वर्ल्ड स्कूल ने जहां शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है, तो वहीं इस विद्यालय के बच्चों ने खेलकूद के क्षेत्र में भी राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धमाकेदार उपस्थिति से पूरे शहर का भी नाम रोशन किया है, तथा इस विद्यालय के बच्चे खेलकूद विभिन्न क्षेत्रों में जहां निरंतर सफलता हासिल कर रहे हैं, तो वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी यह विद्यालय पूरे सक्ती जिले में एक सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में अपनी पहचान बना पाया है, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की कक्षा 9 वी की छात्रा श्रद्धा बनाफर, आयुशी सोनी एवम दियांशी यादव का चयन अंडर 17 छत्तीसगढ़ टेनिस बाल क्रिकेट टीम में हुआ ह, ये तीनो अन्य 11 खिलाड़ियों के साथ गुजरात मे होने वाले प्रतियोगिता के लिए राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे,17 साल से कम उम्र की लड़कियों की टीम बनाने के लिए भिलाई में ट्रायल हुआ था, ट्रायल में 40 खिलाड़ियों में से 14 का चयन हुआ,14 में तीन जिंदल स्कूल के बच्चो का चयन हुआ,राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद में होगी, प्राचार्य ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सराहना की।