ओडेकेरा में अखंड नवधा रामायण का आयोजन 28 से, प्रथम पुरस्कार 15051

जैजैपुर । ओडेकेरा के बजरंग बली कुटीपार में अखंड नवधा रामायण यज्ञ समारोह 28 मार्च से शुरू होगा। आयोजन का यह द्वितीय वर्ष है। रामायण यज्ञ समारोह का समापन 06 अप्रैल दिन शनिवार को होगा। अखंड नवधा रामायण के प्रथम दिवस 28 मार्च दिन गुरुवार को कलश स्थापना के साथ आयोजन शुरू होगा जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केशव प्रसाद चंद्रा होंगे। अखंड नवधा रामायण समिति और मोहल्लेवासियों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। मानस गायन प्रतियोगिता में विभिन्न पुरस्कार दिए जाएंगे। मानस गायन पर प्रथम पुरस्कार 15051, द्वितीय पुरस्कार 10051, तृतीय पुरस्कार 7551, चतुर्थ पुरस्कार 6051 और पांचवां पुरस्कार 5051, छ्ठवा पुरस्कार 4101, सातवा पुरस्कार 3101, आठवां 2551, नवा पुरस्कार 2101, दसवां 1601, गियरहवा 1101रूपया दिया जाएगा। इसी तरह से बेस्ट तबला वादक, बेस्ट टीकाकार,बेस्ट श्रोतागड़ को भी 1101सौ रुपए की पुरस्कार दी जाएगी। अखंड नवधा रामायण में व्यास आचार्य फडिद्र द्विवेदी (राजा महराज) रहेंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष सेवक राम आदित्य ने दी साथ ही मानस मंडलियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।